रैयती जमीन की लूट के खिलाफ 30 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय घेराव करेंगे आदिवासी संगठन

30 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय घेराव करेंगे आदिवासी संगठन

आदिवासी झारखंड
Share Now

आदिवासियों के सामाजिक धार्मिक एवं रैयती जमीन की लूट के खिलाफ होगा घेराव

आदिवासी संगठन 30 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे. यह घेराव आदिवासियों के सामाजिक धार्मिक एवं रैयती जमीन की लूट के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर लेकर किया जाएगा. यह जानकारी आदिवासी संगठनों ने बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. प्रेस वार्ता में कई मुद्दों पर संगठनों ने अपने विचार रखें. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के समक्ष मुद्दा उठाई जाएगी और सीबीआई जांच की मांग की जाएगी.
आदिवासी संगठन आदिवासी खतियान को इस्तीफा दिखाकर गैर आदिवासी जमीन बनाने से रोकने, सादा पट्टा से आदिवासी जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगाने, सामाजिक धार्मिक जमीन जैसे पहनाई, मुंडारी, पुजार, महतोई, कोटवारी, डाली कटारी, भंडारी,जतरा स्थल सरना, मसना, देशावली को सरकार चिन्हित कर उसकी रक्षा करने की मांग कर रहे हैं.

इसके अलावा हजारों एकड़ भूईहरी जमीन को कायमी जमीन बनाकर खरीद बिक्री पर रोक लगाने, 5000 से अधिक लंबित दखल देहानी को जमीन मालिक को यथाशीघ्र दखल दिलाने, NIC द्वारा ऑनलाइन में गड़बड़ी को रोकने, अंचल द्वारा खतियानी जमीन को ऑनलाइन नहीं करने के खिलाफ आंदोलन करने, आदिवासी लोहरा के खतियानी लोहार जमीन को जनरल जमीन बता कर खरीद बिक्री पर रोक लगाने आदि की मांग की.

जमीन लूट की जांच के लिए तीन-तीन कमेटी बनी, एक भी बैठक नहीं

आदिवासी संगठनों ने कहा कि विधानसभा की ओर से जमीन लूट की जांच के लिए तीन-तीन कमेटी बनाई गई, लेकिन तीनों कमेटी का एक दिन भी बैठक नहीं हुई और ना ही कार्रवाई की गई. इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई किया जाए. उपरोक्त जमीन संबंधित सभी मामलों को लेकर 30 अगस्त 2024 को उपायुक्त कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में राँची जिला के सभी प्रखंडों से एवं रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे.

ये थे मौजूद

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आदिवासी महासभा के संयोजक देव कुमार धान, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के महानगर अध्यक्ष चंपा कुजूर, तानसेन गाड़ी आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशील उरांव, आदिवासी लोहरा समाज रांची के बैजनाथ लोहरा, आदिवासी सेना के रजनीश उरांव, झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना पड़हा समाज ओरमांझी के अध्यक्ष रमेश उरांव, जमीन बचाओ संघर्ष समिति चामा, कांके के अध्यक्ष परनु उरांव, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बलकु उरांव, जय आदिवासी धर्म सभा केंद्र के मुन्ना टोप्पो, संजय तिर्की, प्रदीप लकड़ा, निर्मल पहान, प्रदीप एक्का समेत अन्य उपस्थित थे |

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *