हेमंत करवा रहे चंपई की जासूसी, हनी ट्रैप में फंसाने की भी हो रही साजिश: बाबूलाल मरांडी

हेमंत करवा रहे चंपाई की जासूसी, हनी ट्रैप में फंसाने की भी हो रही साजिश: बाबूलाल मरांडी

झारखंड
Share Now

भाजपा ने हेमंत सरकार पर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की जासूसी करने का आरोप लगाया है. असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा का कहना है कि पिछले पांच महीने से हेमंत सोरेन चंपाई की जासूसी करवा करवा रहे थे.चंपई की तस्वीर लेते स्पेशल ब्रांच की टीम पकड़ी गई है. इसके साथ ही उन्होंने चंपाई के फोन ट्रैप होने की भी संभावना जताई है. हिमंता के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए हेमंत कुछ भी कर सकते हैं. पिता समान चम्पाई सोरेन, लोबिन हेंब्रम, मां समान भाभी सीता सोरेन की भी बलि दे सकते हैं.ऐसा लग रहा कि वे औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे।

सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हेमंत

सीएम विधानसभा चुनाव में करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं और असंवैधानिक निर्णय लेते हुए पूरी तरह सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं. हाल के दिनों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन की गतिविधियां,उनके झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से लगाया है। खबर तो यहां तक आ रही कि उन्हें हनी ट्रैप में भी फंसाने की योजना बनाई गई थी.

एडीजी स्पेशल ब्रांच को निलंबित करने की बाबूलाल मरांडी ने की अपील

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस के समक्ष झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें चंपाई सोरेन के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। ऐसी संभावना भी है कि राज्य सरकार चम्पाई सोरेन सहित कई अन्य नेताओं की फोन टेपिंग भी करवा रही हो, राज्य के माननीय न्यायाधीश गण पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसी स्थिति में यह राज्य के लिए अत्यंत गंभीर और चिंतनीय है। इसके साथ ही मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे अवैध तरीके से खुफियागिरी ,जासूसी की जांच राज्य के सिटिंग जज से कराने की मांग की है. साथ ही एडीजी स्पेशल ब्रांच को अविलंब निलंबित करने को कहा है.

जेल से रंगदारी मांग रहे अपराधी

आज राज्य में अपराधी जेल से रंगदारी मांग रहे हैं. दिन दहाड़े हत्याएं, बलात्कार, डकैती जैसी घटाएं हो रही है. लेकिन सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा रही बल्कि अपनी पूरी ताकत राजनीतिक साजिश रचने, वसूली कराने, अपराधियों, दलालों को संरक्षण देने में लगा रही है. राज्य में अपराधियों, गुंडों, घुसपैठियों के द्वारा दहशत फैलाकर हेमंत सरकार चुनाव जीतना चाहती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *