मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीओ पर गिरी गाज, ईडी ने किया बड़ा खुलासा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीओ पर गिरी गाज, ईडी ने किया बड़ा खुलासा

झारखंड राजनीति
Share Now

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया है. रांची के जमीन कारोबारी कमलेश कुमार ने फर्जी नीलामी पत्रों के जरिए कमलेश ने करोड़ों की मनी लाउंड्रिंग की. इसमें समें कांके के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जयकुमार राम, जमीन कारोबारी अरविंद साहू, रेखा देवी समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ईडी ने दायर याचिका में कहा है कि दिवाकर प्रसाद द्विवेदी ने 43 एकड़ जमीन पर कब्जे के बदले 3.50 करोड़ रुपए कमलेश कुमार से लिए थे.पहली किस्त 20 लाख और दूसरी किस्त 60 लाख पूर्व जिला सब रजिस्ट्रार राहुल चौबे के हरिहर सिंह आवास में ली थी.तीसरी किस्त में 1.50 रुपए दिए गए थे. डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रवीण कुमार जायसवाल ने ली थी.कमलेश के मोबाइल से ईडी को एक तस्वीर भी मिली है, जिसमें कमलेश व डाटा इंट्री ऑपरेटर एक साथ बैठे हैं

ईडी ने जांच में पाया है कि कमलेश कुमार ने पूर्व कांके सीओ दिवाकर प्रसाद व वर्तमान सीओ जयकुमार राम की मिलीभगत से फर्जी नीलामी पत्र क जरिए 38 एकड़ 87 डिसमिल जमीन हड़पी है जिसकी कीमत 40.01 करोड़ आंकी गई है. फर्जी तरीके से निलामी की जानकारी सीओ दिवाकर द्विवेदी और जयकुमार राम को थी इसके बाद भी उन्होंने जमाबंदी कर दी थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *