'झारखंड में घुसपैठ रोकने की बजाए आरोप लगा रहे मोदी-शाह'

‘झारखंड में घुसपैठ रोकने की बजाए आरोप लगा रहे मोदी-शाह’

राजनीति
Share Now

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि गोड्डा में उनके हेलीकॉप्टर को दो घंटे के लिए रोका गया. जिसके बाद इसपर बवाल थमने का नाम नहीं ले रह है.16 नवंबर को झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्षी नेताओं को हवाई अड्डे के रिजर्व लाउंज में रुकने की इजाजत नहीं दी गई। खरगे ने पूछा कि क्या पीएम के लिए एक टॉयलेट भी रिजर्व किया जाना चाहिए. खड़गे ने आगे कहा कि आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट की देरी हुई क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे जबकि उनका रास्ता अलग था और मेरा अलग था

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर रोके जाने पर अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक देवघर हवाईअड्डे पर फंसे रहे. इस दौरान क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया.

वहीं घुसपैठ के मुद्दे पर भी खड़गे ने भाजपा को घेरा उन्होंने कहा कि मोदी-शाह इसे रोकने की शक्ति होने के बावजूद क्यों नहीं रोक सकते. इसके साथ ही सवाल करते हुए उन्होंने कहा जब वे लोग हेलीकॉप्टर रोक सकते हैं तो घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *