Jharkhand News: रांची जिले के सभी थानों में लगेगा जन शिकायत समाधान शिविर, जानें आपके इलाके में कब लगेगा

अभी अभी झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

8 जुलाई, बुधवार को राँची जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों तक को जमीन पर उतरकर सीधे जनता की शिकायतें सुनने और उनका ऑन-द-स्पॉट निवारण करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के थानों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में उन थानों को रखा गया है जहाँ वरीय पुलिस अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे।

लालपुर, कोतवाली और सुखदेवनगर सहित प्रमुख थानों में एसएसपी और एसपी रहेंगे मौजूद

जन शिकायत समाधान शिविर कार्यक्रम को जिले के थानों को दो श्रेणियों में बांटा गया है, पहली श्रेणी के थानों में वरीय पुलिस अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे। लालपुर थाने में स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची और नगर पुलिस उपाधीक्षक पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की फरियाद सुनेंगे।

इसी तरह कोतवाली और सुखदेवनगर थाने में नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, जबकि अरगोड़ा थाने में यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बुढ़मू, हिन्दपीढ़ी, चुटिया, गोंडा, बरियातू, धुर्वा, जगन्नाथपुर, नामकुम, टाटीसिल्वे, रातू और बेड़ो समेत विभिन्न थानों में भी ग्रामीण एसपी तथा विभिन्न अनुमंडलों के डीएसपी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जनता के बीच मौजूद रहेंगे।

ग्रामीण इलाकों के थानों और ओपी में थाना प्रभारी संभालेंगे मोर्चा

दूसरी श्रेणी में उन थानों और ओ०पी० को शामिल किया गया है जहाँ संबंधित थाना प्रभारी और ओ०पी० प्रभारी खुद मोर्चा संभालेंगे। डेलीमार्केट, पंडरा, लोअरबाजार, सदर, खेलगांव, डोरंडा, कांके, पिठोरिया, ओरमांझी, सिली, मुरी, मांडर, चान्हो, ठाकुरगांव और मैक्लुस्कीगंज जैसे दर्जनों क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे के बीच अलग-अलग पालियों में जन शिकायत शिविर लगाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं या लंबित मामलों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनके मामलों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *