Kanke News: कांके में अवैध नशीली दवाओं के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अपराध अभी अभी आदिवासी
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कदम टोला गढ़हुसीर की रहने वाली एक महिला को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह इलाके के युवाओं को नशे के जाल में धकेल रहा था और इनके घर के आस-पास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।

​वरिय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित कांके थाना की विशेष टीम ने शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के पास से प्रतिबंधित Onyrex कफ सिरप की 5 बोतलें और Nitrozepam की 91 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी महिला की पहचान सुनीता देवी पति बिनोद गोप के रूप में हुई है, जबकि पुलिस उसके पति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इस दौरान ​थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने कहा कि ​हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि कदम टोला इलाके में कुछ लोग अपने घर से अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें सुनीता देवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जब्त की गई दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी की हैं। इस संबंध में कांके थाना में कांड संख्या 129/26 के तहत NDPS Act की धारा 21(b)/22(b) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27(b)(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही कांके थाना में एक मामला कांड संख्या 100/25 दर्ज है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *