मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी, धुर्वा स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया

अभी अभी झारखंड
Share Now

Ranchi, Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परन्तु बीच में ही इस परियोजना को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना था।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में बेहतर तरीके से हो सके इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाएं।

मौके पर मंत्री, नगर विकास एवं आवास सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी  सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *