रांची: टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील जल्द ही जमशेदपुर में हाफ मैराथन का आयोजन करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। इस हाफ मैराथन में झारखंड सुमित और जग ओ के लोग शामिल हो सकते हैं। इस साल के अंत तक आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है। श्री चौधरी शुक्रवार को रांची स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने टाटा स्टील की ओर से स्पष्ट के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि टाटा स्टील 5 एकेडमी का संचालन कर रही है। इसमें टाटा फुटबॉल एकेडमी, नोवल टाटा हॉकी एकेडमी, टीएसएएफ क्लाइंबिंग एकेडमी, टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी, टाटा स्टील रोइंग एकेडमी शामिल है।
श्री चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील 19 ट्रेनिंग सेंटर चला रहा है। इसमें वॉलीबाल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग आदि शामिल है। इस ट्रेनिंग सेंटर में ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी शामिल होते हैं। टाटा स्टील की ओर से एडवेंचर फाउंडेशन की स्थापना की गई है। इस फाउंडेशन में 12 प्रवाह औरतों को शामिल किया गया है। इसके अलावा टाटा स्टील का इंटरनेशनल लेवल के भारत का भी आयोजन करती रहती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
