हेमंत सोरेन ने आज अपना इस्तीफा दे दिया. राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा दिया है और एक बार फिर सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा. सूत्रों की माने तो 28 को हेमंत सोरेन फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. रांची के मोराबादी मैदान में वो शपथ ग्रहण करेंगे.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा मैं सरकार की गठन की प्रक्रिया को शुरू किया है उस प्रक्रिया में आज राज्यपाल के पास वर्तमान सरकार से इस्तीफा दिया और आगामी सरकार की रिक्वेस्ट और दावा पेश किया है और उन्होंने हमें कार्यवाही मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है और सरकार बनाने का न्यौता दिया है इस क्रम में कांग्रेस प्रभारी, वाम दल के प्रभारी और राजद के प्रभारी भी साथ रहें. अब अगली कार्यवाई की तैयारी में हम लगेंगे. जो 28 को शपथ समारोह का कार्यक्रम तय किया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
