झारखंड में हैवान बना ऑटो ड्राइवर, मानसिक विक्षिप्त नाबालिग को बनाया अपना शिकार

झारखंड में हैवान बना ऑटो ड्राइवर, मानसिक विक्षिप्त नाबालिग को बनाया अपना शिकार

झारखंड
Share Now

जमशेदपुर में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है. मानगो और कदमा में टेंपों में छेड़खानी का मामला थमा भी नहीं था की सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह के नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मंगलवार को बारीडीह की 12 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से ऑटों चालक ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी. जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन और बारीडीह बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और बारीडीह चौक निवासी आरोपी विजय मुर्मू को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया.

नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

मामले को लेकर पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था. मंगलवार को आरोपी घर आया. इस दौरान पीड़िता घर में अकेले थी. नाबालिक को घर में अकेला पाकर युवक उसे बाहर खड़ी कंडम कार में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता की बहन घर आ गई, जिसको देखकर आरोपी फरार हो गया. नाबालिग की बड़ी बहन ने इसकी जानकारी सिदगोड़ा पुलिस को दी. लेकिन पुलिस ने एफआईआर लिखने से इंकार कर दिया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *