रांची: झारखंड माइनिंग शो के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 29 जनवरी से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होने वाले झारखंड माइनिंग शो में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने माइनिंग शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी।मुलाकात के दौरान झारखंड में खनन क्षेत्र की संभावनाओं, निवेश अवसरों और उद्योग को बढ़ावा देने में झारखंड माइनिंग शो की भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष विजय छापरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री प्रकाश हेतमसरिया, महिला विंग की अध्यक्ष सरिता पांडे, ओलंपिया के अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सीईओ एसके त्रिपाठी, पी. प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
