राष्ट्रीय पार्टियाँ लोकसभा चुनाव में तेली जाती का अनदेखी किया तो परिणाम भुगतना होगा : अरुण साहू

झारखंड
Share Now
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरुण साहू

राष्ट्रीय पार्टियाँ लोकसभा चुनाव में तेली जाती का अनदेखी किया तो परिणाम भुगतना होगा : अरुण साहू

लोकसभा चुनाव में झारखंड में तेली समाज की भागीदारी सुनिश्चित करे राष्ट्रीय पार्टियाँ

भाजपा और कांग्रेस पार्टी से तेली समाज के नेता को लोकसभा भेजने की मांग

झारखंड में पच्चास लाख तेली जातियों की आबादी है

रांची : झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में तेली समाज की भागीदारी होनी चाहिए। झारखंड में तेली जाति की जनसंख्या 18 प्रतिशत है और झारखंड की कुल आबादी 3.5 करोड़ के हिसाब से कुल आबादी 50 लाख है।

झारखंड को अलग हुए 24 वर्ष हो चुका है। किंतु अभी तक इस जाति को अब तक राजनीतिक भागीदारी जनसंख्या के अनुपात के अनुसार नहीं मिला है। जिसके कारण 50 लाख आबादी वाले जाती के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं। चाहे देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बात हो या कांग्रेस पार्टी की बात हो या फिर क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मूर्ति मोर्चा, आजसू या वैसे तमाम राजनीति पार्टियां जो झारखंड में सक्रिय तौर पर राजनीति करती है। सभी राजनीति पार्टियों में इस समाज को राजनीतिक अधिकार के नाम पर ठगने या छलने का किया है।

सीधे तौर पर कहूं तो ये लोग तेली जाती के वोट को बंधुवा मज़दूर समझ रखा है। श्री साहू सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से सवाल है कि इस पार्टी के लिए मिल का पत्थर हमारी जाति के लोगों का वोट होता है। उसके बावजूद यह पार्टी तेली जाति को अब तक जनसंख्या के अनुपात के अनुसार राजनीतिक भागीदारी नहीं दिया है।

इसलिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में भाजपा कांग्रेस दो सीट पर टिकट तेली जाति के लोगों को देने का काम करे, अन्यथा यह समाज इन पार्टियों के ख़िलाफ़ आंदोलन करेगा और वोट का बहिष्कार करेगा।

इसका ख़ामियाज़ा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों बड़े पैमाने पर भुगतान पड़ेगा। श्री साहू ने कहा कि भाजपा ने झारखंड लोकसभा के 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। बाकी बचे तीन सीट धनबाद, चतरा, गिरीडीह में से किसी दो सीट पर तेली समाज से प्रत्याशी की घोषणा करे।

कांग्रेस भी इस बात का धयान रख कर के प्रत्याशियों की घोषणा करे। अन्यथा 2024 में तेली समाज वोट बहिष्कार करने का पूरे राज्य में एक विशेष कैम्पन चलाएगा।

अरुण साहू ने कहा कि भाजपा धनबाद लोकसभा सीट पर ढुल्लू महतो का टिकट देने का काम करे। कांग्रेस पार्टी भी अंबा प्रसाद को भी लोकसभा का टिकट प्रदान करें। झारखंड से भी तेली समाज का प्रतिनिधि होना चाहिए।

प्रेस वार्ता लाल बहादुर साहू, डॉ सुभाष साहू, प्रदीप साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *