झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग ने लगाया ट्रेड फेयर
रांची: मोरहबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के चौथे दिन मंगलवार को लोगों की भीड़ खरीदारी करने के लिए पहुंची। ट्रेड फेयर में फेयर में दुबई, थाईलैंड ईरान अफगानिस्तान बांग्लादेश तुर्की मलेशिया समेत 12 देश और विश्व राज्यों के स्टॉल लगे हुए हैं जहां तरह-तरह के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। एक ही प्लेटफार्म के नीचे हर आयुवर्ग के लिए उत्पाद उपलब्ध होने के चलते शहरवासी विविध प्रकार की स्टाल में मनपसंद की चीजें खरीदने में मशगूल रहे। साथ ही मनोरंजन का भी लुत्फ उठाया। स्टॉल धारकों के मुताबिक, सबसे अधिक बिक्री खाने-पीने के चीजों की और लाइफस्टाइल के वस्तुओं की हुई। इनमें सबसे अधिक साड़ियां, सूट, जूती, सैंडल, मेकअप के सामान आदि वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, गृहणियां घरेलू सामान एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीदने में मशगूल नजर आईं। फेयर में गारमेंटस, पंजाबी और राजस्थानी जूती, क्राकरी तथा घर की साज सजावट के सामान के स्टाल पर खूब रौनक रही। बच्चों के खिलौने, पठन पठान की सामग्री भी बिक रहा है। अफगानिस्तान के स्टाल में ड्राई फ्रुट का भंडार सजा हुआ है। कई प्रकार के ड्राई फ्रुट को लोग चख कर खरीद रहे हैं।
मंत्री सत्यानंद भोक्त पहुंचे ट्रेड फेयर
झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंगलवार की शाम मेगा ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने चैंबर के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर महासचिव परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साहू, आदित्य मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय, संजय अखौरी, कुणाल विजयवर्गीय, सुनील गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि ट्रेड फेयर के माध्यम से राज्य के उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास है। अन्य देशों और राज्यों से आये व्यापारियों से स्थानीय लोगों को सीखने का मौका भी मिल रहा है। एक्सपोजर देने का प्रयास है। यह जानकारी चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयर्गीय ने दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
