जेसीआई रांची के एक्सपो ब्रोशर का अनावरण

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: जेसीआई रांची ने रविवार को बरियातू के ‘होटल रमादा बाय विन्धम’ में अपने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया। मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया। इस अवसर पर जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है। उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी।

जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि  विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है। भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट मने जाने वाला यह एक्सपो न की केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों को भी आकर्षित करता है।


एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने एक्सपो ब्रोशर के अनावरण के साथ सभी व्यापार जगत के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम संचालन जेसी तपिश केडिया व केशव बजाज ने किया। मौके पर  सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

#JCI #JCIRanchi #ExpoUtsav

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *