झारखंड चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने की बैठक
रांची: झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के वार्षिक चुनाव (सत्र 2025-26) को लेकर रविवार को स्थानीय होटल में बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि वे केवल एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि व्यापारियों और उद्योगपतियों के सच्चे साथी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अवसर मिला तो व्यापारियों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करेंगे। कर प्रणाली को और सरल व पारदर्शी बनाएंगे। एमएसएमई और स्टार्टअप को वित्तीय व तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। झारखंड को निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएंगे। चैंबर को एक ऐसा सशक्त मंच बनाएंगे, जहां हर व्यापारी व उद्योगपति निश्चिंत होकर अपनी बात रख सके।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना, महिला व युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा लाइसेंसिंग और व्यवसाय से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुगम बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
इस अवसर पर पूर्व आरके सरावगी, केके साबू, अरुण बुधिया, धीरज तनेजा, अंचल किंगर, दीपक मारू एवं कुणाल अजमानी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए झारखंड के व्यापार और उद्योग क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों व अपार संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार जगत के वरिष्ठजनों ने झारखंड चैंबर को देश का आदर्श संगठन बनाने का संकल्प लिया और एकजुट होकर सहयोग, विश्वास एवं प्रेरणा की अपील की।
मौके पर भागचंद पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, निरंजन शर्मा, ललित पोद्दार, विनोद जैन, कमल जैन, प्रेम मित्तल, मुकेश कुमार, कौशल राजगढ़िया, विश्वनाथ नर्सरिया, सिद्धार्थ सचदेवा, तरुण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, विमल अग्रवाल, साजन पड़िया, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनूप अग्रवाल, सुनील माथुर, अनीश बुधिया, अंकुर गडोडिया, रमेश धरनी धरका, निधि झुनझुनवाला, तेजिंदर सिंह, आनंद गाड़िया, मुकेश पांडे, गोपाल गोयनका, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश साहू, सुमित कक्कड़, अशोक नर्सरिया, उमेश कामदार, अनिल वाधवा, पंकज कक्कड़, गिरीश अग्रवाल, गौरव संजय, किशन अग्रवाल, गुंजन रुंगटा, विशाल पोद्दार, दीपक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, राजेश पोद्दार, निकुंज पोद्दार, अजय गोयंका उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
