
रांची: JMM झारखंड में डीजीपी ANURAG GUPTA की नियुक्ति को चुनौती देने वाली अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को करारा जवाब दिया है। याचिका खारिज किया जाना भाजपा और बाबूलाल मरांडी के लिए करारा झटका है।
भाजपा का आरोप पूरी तरह झूठा
आगे श्री पांडेय ने कह की “सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि झामुमो सरकार ने पूरी तरह नियमों के तहत डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति की है। बाबूलाल मरांडी और भाजपा का आरोप पूरी तरह झूठा और भ्रामक था। भाजपा को करारा जवाब मिला है।”
भाजपा प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही
विनोद पांडेय ने भाजपा की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा –
“भाजपा प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने जनता और अदालत का समय बर्बाद कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए आइना है।”
भाजपा सिर्फ षड्यंत्र और झूठ फैलाने में लगी है
“विपक्ष की जिम्मेदारी constructive राजनीति की होती है, लेकिन भाजपा सिर्फ षड्यंत्र और झूठ फैलाने में लगी है। यह घोर आपत्तिजनक है। भाजपा को अब भी संभल जाना चाहिए और सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”
“हेमंत सोरेन की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचा रही है। भाजपा को चाहिए कि इन योजनाओं को कमजोर करने की जगह सरकार को सहयोग करे, ताकि झारखंड की जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके।”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
