शादी के नाम पर युवती का शोषण, ब्लैकमेल कर प्रेमी ने दोस्तों से भी करवाया रेप

शादी के नाम पर युवती का शोषण, ब्लैकमेल कर प्रेमी ने दोस्तों से करवाया रेप

झारखंड
Share Now

झारखंड के धनबाद में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शोषण करता रहा. इतना ही नहीं युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों से भी युवती का यौन शोषण करवाता रहा. इन सबसे तंग आकर युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है भगतडीह की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने की एक शादी समारोह में सत्यांसु राऊत से मुलाकात हुई. दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. जिसके बाद शादी के नाम पर युवक उससे शारीरिक संबंध बनाया. युवती का कहना है कि इस दौरान दोनों के परिजन भी मिले. युवक ने उससे 3 लाख रुपये लिए. इसके बाद फोन से एक लाख 50 हजार रुपए मांगा. मेरे नाम पर बैंक से एक लाख का फोन फाइनांस कराया. इसके बाद गोधर के एक गैरेज में रखा और संबंध बनाया इस दौरान चोरी छुपे मोबाइल से वीडियो भी बनाया.

युवती का कहना है कि वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और वायरल करने की धमकी देता.विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता. युवती मुझे गोधर के गोलू रवानी व आनंद रवानी साथ संबंध बनाने को मजबूर किया. दोनों अपराधी प्रवृति के है। रास्ते में रोक कर एसिड फेंकने की भी धमकी देता है. फिलहाल पीड़िता ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *