झारखंड के धनबाद में डॉक्टरों से पैसे मांगने का मामला तुल पकड़ता देख वासेपुर के भगोड़ें गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस मामले में सफाई दी है. प्रिंस खान के ऑडियो जारी कर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उसने सिर्फ दो डॉक्टर से पैसे मांगे है ना की 25 डॉक्टर से पैसे मांगे है. और जिन दो डॉक्टरों से पैसे मांगे है उनसे भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर पैसे मांगे है ना की रंगदारी.
वायरल ऑडियो सोशल मीडिया पर ये ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रिंस खान कहते नजर आ रहे है कि मेरे द्वारा 25 डॉक्टरों से रंगदारी नहीं मांगी गई है सिर्फ दो डॉक्टरों से रंगदारी मांगी गई है वो भी जमीन से जुड़े मामले हैं. मैंने पहले भी क्लियर किया है कि मुझे किस-किस धंधे से मतलब है. 25 डॉक्टरों से जो रंगदारी मांगने का मामला है वो किसी और के द्वारा मांगा गया है ना की मेरे द्वारा.
बता दें कि धनबाद के करीब 25 डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है जिसके बाद आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एक सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राज सिन्हा के साथ मुख्यमंत्री से मिले और सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया था. जिसके बाद इस मामले में प्रिंस खान ने सफाई दी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
