दुमका में ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. इधर घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई थी. वहीं बाइक सवार का पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस बाइक सवार को तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ैत गांव के पास की है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि भागलपुर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनिंयत्रित होकर ट्रेलर के पीछे के पहिये में जा घुसा. इस दौरान करीब 20 मीटर तक बाइक को ट्रेलर घिसटते ले गया. इस दौरान बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ट्रेलर में भी लग गई. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. तबतक बाइक और ट्रेलर जल गई थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
