प्रतीक जैन बने जेसीआई रांची के नए अध्यक्ष

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव सम्पन्न

रांची: जेसीआई रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सदस्यों ने मत प्रक्रिया के माध्यम से जेसी प्रतीक जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष चुने गए हैं, जिनमें जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जैन, जेसी मयंक अग्रवाल, जेसी साकेत अग्रवाल और जेसी तरुण अग्रवाल शामिल हैं।

सचिव का पदभार जेसी सन्नी केडिया संभालेंगे, जबकि सह सचिव के रूप में जेसी सौरभ जलान का चयन हुआ है। कोषाध्यक्ष के रूप में जेसी कौशल मुरारका चुने गए हैं।

इस चुनाव में टर्म 2025 के लिए 20 नए निदेशक भी चुने गए: जेसी आदित्य जलान, जेसी अमन सिंघानिया, जेसी किशन अग्रवाल, जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी ऋषभ जलान, जेसी ऋषभ छापरिया, जेसी नितिन पोद्दार, जेसी अनीश जैन, जेसी ऋषि मुरारका, जेसी अक्षत अग्रवाल, जेसी ऋषभ जैन, जेसी अभिषेक नारनौली, जेसी सृजन हेतमसरिया, जेसी मनदीप सिंह, जेसी संकेत सरावगी, जेसी मोहित बागला, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी प्रवीण अग्रवाल, जेसी निखिल मोदी और जेसी सौरव नरेडी।

चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढ़िया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ जेसी विशाल पोद्दार और जेसी अनंत जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपने स्वीकृति भाषण में आश्वासन दिया कि उनकी टीम संस्था और समाज को नए आयामों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी और नए मानदंड स्थापित करेगी।

इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी अमन पोद्दार ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *