रांची: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (राज्य) मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार डॉ एल मुरुगन सोमवार को दिन के 2:20 पर रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झारखंड के तीन दिवसीय शासकीय दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण, मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभाग जैसे पत्र सूचना कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, दूरदर्शन , आकाशवाणी के सभी वरिष्ठ अधिकारियो ने किया।
इस मौके पर मीडिया के अलावा जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल विभाग के पदाधिकारी गण भी मौजूद थे
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने झारखंड दौरे के उद्देश्यों की चर्चा की और बताया कि वह पलामू आकांक्षी जिला जागरूकता कार्यक्रम ( एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स अवेयरनेस प्रोग्राम) के तहत जा रहे हैं।
इसके साथ ही, पत्रकारों के सवालों पत्रकारों का जवाब देते हुए तमिलनाडु के वर्तमान राजनीति स्थिति पर भी उन्होंने अपने विचार रखें।
इसके बाद सड़क मार्ग से डाल्टनगंज के लिए रवाना हो गया जहां वो आज ही रात्रि आठ बजे पलामू (डाल्टनगंज )के सर्किट हाउस में लोक प्रतिनिधियों के के साथ एक बैठक करेंगे। सभी कार्यक्रम 24 व 25 दिसंबर, 24 के कार्यक्रम डाल्टनगंज में ही आयोजित होंगे ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
