जियो के नाम रहा नवंबर 2025 का सीएमएस ग्रोथ, एयरटेल, वोडा-आइडिया समेत बीएसएनएल ने खोया ग्राहक
रांची: टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के नवंबर सीएमएस डाटा यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़ों में रिलायंस जियो टॉपर बना हुआ है। सीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अकेले बिहार-झारखंड में इंडस्ट्री की सकल बढ़त हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार नवंबर बिहार सर्किल में 98 हजार 148 नए मोबाइल ग्राहक जुड़ें हैं। इस अवधि में रिलायंस जियो ने 02 लाख 30 हजार 424 नए ग्राहक हासिल किए हैं। अक्टूबर में जियो के पास 04 करोड़ 34 लाख 90 हजार 995 ग्राहक थे जो नवंबर में बढ़कर 04 करोड़ 37 लाख 21 हजार 379 हो गए हैं। इस बढ़त में बड़ी संख्या में एमएनपी यानि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आंकड़े भी शामिल हैं।
ट्राई की नई रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल को नवंबर 2025 में अपने 13 हजार 289 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अक्टूबर में एयरटेल के पास 04 करोड़ 12 लाख 48 हजार 348 मोबाइल ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 04 करोड़ 12 लाख 35 हजार 059 रह गए हैं।
नवंबर में वोडा-आइडिया भी सीएमएस मामले में भारी नुकसान पर है। एक महीने में 01 लाख 11 हजार 423 ग्राहकों ने वीआई की सेवा छोड़ी है। अक्टूबर में वीआई के पास 76 लाख 85 हजार 423 ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 75 लाख 74 हजार रह गए हैं।
उधर पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को नवंबर में भी अपने 7569 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।अक्टूबर में बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में बीएसएनएल ने पास 56 लाख 61 हजार 772 ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 56 लाख 54 हजार 203 रह गए हैं।
TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2025 में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 58.23 पर पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।
होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। जियो फाइबर, एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार-झारखंड में 70 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर रिलायंस जियो का है। तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट कनेक्टिविटी मार्केट में जियो की बादशाहत कायम है।
#TRAI #jio #जियो #एयरटेल #vi #VODAIDEA #BSNL #Airtel
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
