द जन सभा | निरंजन
झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को रांची के कांके स्थित मेडास बैंक्वेट हॉल में रांची जिला समिति की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम और संगठन को बूथ स्तर तक धारदार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक मंडली, महानगर संयोजक मंडली के पदाधिकारियों सहित रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर रणनीतियां साझा की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बेहद सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में जानबूझकर कई योग्य मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे, क्योंकि केंद्र का एजेंडा देश से विपक्ष को समाप्त करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एक सशक्त बूथ कमेटी बनाकर अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम न छूटने पाए। वहीं, बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुस्ताक आलम ने सभी 18 प्रखंड और पंचायत समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में बैठकें आयोजित की जाएंगी और पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (BLA) हर बूथ पर सक्रिय भागीदारी निभाकर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान जिला व प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय व जिला समिति के पदाधिकारियों में पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, समनूर मंसूरी, जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, धर्मेंद्र सिंह, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा और बीरू साहू उपस्थित रहे। वहीं प्रखंडों का प्रतिनिधित्व करते हुए ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, रातु प्रखंड अध्यक्ष जितनंदन महतो, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, नामकुम सचिव मोजाहिद हुसैन, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, खेलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, नामकुम प्रखण्ड अध्यक्ष चामू बेक, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर मुंडा, ओरमांझी प्रखंड सचिव नरेश यादव, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रौशन एमानुएल तिग्गा, इटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल, अनगड़ा प्रखंड सचिव अमानुल्लाह अंसारी, लापुंग प्रखंड अध्यक्ष महादेव उरांव, तमाड़ प्रखंड सचिव उमेश सिंह मुंडा, बुढ़मू प्रखंड से मुर्सिंह लाल मांझी एवं राहे प्रखंड अध्यक्ष गोपेश्वर महतो ने संगठन की मजबूती पर अपनी बात रखी।

इसके अतिरिक्त जिला के वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं में अजीज अंसारी, महावीर विश्वकर्मा, कुद्स अंसारी, मंटू लाला, कलाम आजाद, मुन्ना बढ़ाईक, जुल्फीकार खान, अंशु लकड़ा, शमीम मंसूरी, परवेज आलम, सज्जाद अंसारी, सबीबुल रहमान, जावेद अख्तर अंसारी, हनीफ अंसारी, महादेव मुंडा, बबलू राम, मो. जसीम मियां, मनीष नायक, सुधीर मुंडा, साहिंद्र लकड़ा, लाला महली, सुषमा देवी, फारुख अंसारी, कुदरत अंसारी, बेलाल अंसारी, इमरान अंसारी, सुभाष प्रजापति, रंथु उरांव, योगेंद्र महतो, सोहेल अंसारी, दिलखुश होरो, सुनील लकड़ा, विक्टर लकड़ा, शिव एक्का, नीलम सिंह, रामानंद करमाली, सुकरमनी देवी, बसंती देवी, बांदे उरांव, सुनील तिर्की, मोइन आलम, कजरू मुंडा, आशा खाखा, मोती लाल उरांव, गणेश उरांव, अजीज अंसारी, केशव चंद्र महतो, अशोक साहू, सुधांशु भगत, विक्की उरांव, महेंद्र चौहान, निखिल कुमार, शंभू दास, चितरंजन सिंह,

हरि गुप्ता, अनूप कुमार, बीजू साहू, मंगरू मुंडा, मासूफ मेराज, प्रमोद महतो, अख्तर अंसारी, अशरफ अंसारी, जमिल अंसारी, हीरा लाल मुंडा, संगा सिंह मुंडा, अमर नाथ मुंडा, पुनीत कुजूर, कृष्णा मुंडा, बिरसा मुंडा, सर्वेश्वर महतो, घुमेश्वर महली, संदीप अहीर, मनोज महतो, पशुपति अहीर, दुर्गा चरण उरांव, दिलेश्वर नायक, सनातन मुंडा, अफजल गोप, सावन उरांव, अमर भोक्ता, मंटू मुंडा, कुंदन कुमार, अजमुल अंसारी, सुरेंद्र चौहान, सरफराज खान, अजीत महतो, गोकुल महतो, फलाहारी महतो, विजय महतो, आशिक इलाही, मनेर अंसारी, राजू लोहरा, मुर्शिद अंसारी, शेख मुख्तार खान, जैनुल खान, रामजी रजक, अख्तर खातून, अंशु माला, सूर्य मुंडा, अजमीर अंसारी, रमीज राजा, एम. के. यादव, सूरज प्रमाणिक, रिजवान अंसारी, संतोष साहू, मुमताज आलम, मोहन उरांव, मो. असलम, मो. सहजन, गुड्डू, महबूब आलम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

