Ranchi News: टुल्लू पंप चुराने वाले और घर में घुसकर डकैती करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

अपराध अभी अभी आदिवासी
Share Now

द जन सभा

पिठौरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्त चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिठौरिया निवासी जयदीप कुमार, पिता बसंत कांत अकेला के कुएं से बीते 17 मई की रात अज्ञात चोरों ने एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया था। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कांड संख्या 51/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्फाज अंसारी, 20 वर्ष, पिता महमूद अंसारी, निवासी पीरू टोला, पिथौरिया और राम बाबू ,30 वर्ष, पिता बच्चू मुखिया, निवासी विद्यानगर, सुखदेवनगर, के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गया भूरे रंग का टुल्लू पंप ,सीरियल नंबर 0-7733, और चोरी में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोटरसाइकिल, नंबर BR30B-7289, जब्त की है। इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सतीश कुमार-1, सब-इंस्पेक्टर सत्यदेव प्रसाद, संजय कुमार, उमाशंकर सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

वहीं दूसरा मामला जबरन घर में घुसकर कीमती सामान और नकदी लूटने का है। पुलिस के अनुसार, काटमकुली निवासी शहरमनि देवी (पति रामचंद्र महतो) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई की रात अपराधियों ने उनके घर में जबरन घुसकर एक जोड़ी चांदी की पायल और 10,000 रुपये नकद लूट लिए थे। पुलिस ने कांड संख्या 52/26 दर्ज कर छापेमारी की और घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अबुतलहा अंसारी 31 वर्ष, पिता सलीम अंसारी और महाराज उर्फ जलेश्वर महतो , 38 वर्ष, पिता मनीनाथ महतो, हैं, जो दोनों काटमकुली के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए रुपयों में से 5,000 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी सतीश कुमार-1, संजय कुमार, संतोष महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *