West Simbhum News: बिहार-बंगाल जैसा हाल करना चाहती है केंद्र सरकार…’ जमशेदपुर में गरजे झामुमो नेता विनोद पाण्डेय

अभी अभी आदिवासी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा  |  निरंजन भारती

झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा बुधवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं (बीएलए) के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी के अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) नहीं हो रहा है, बल्कि इससे पहले भी 8 बार ऐसा हो चुका है। लेकिन इस बार का SIR उन मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने की एक बड़ी साजिश है, जो केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए सबसे पहले विपक्ष के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे, ताकि उन्हें मतदान और नागरिकता के साथ-साथ सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जा सके। इसका ताजा उदाहरण बिहार है, जहां लाखों लोग आज नागरिक अधिकारों से वंचित होकर पलायन की कगार पर हैं, और ऐसा ही बंगाल में भी करने की तैयारी है। इसलिए झारखंड में भी सभी को बेहद सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस SIR को एक आंदोलन के रूप में लें और शपथ खाएं कि वे अपने बूथ के एक भी वैध मतदाता का नाम कटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार अब बीएलए पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होंगे, जिनसे केंद्रीय नेतृत्व सीधे संपर्क में रहेगा और उनसे सिर्फ चुनाव ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के जमीन पर क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया जाएगा।

​इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की तकनीकी विशेषज्ञ टीम ने प्रोजेक्टर और ऑडियो-वीडियो के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को SIR से जुड़ी तकनीकी बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष व ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदयातुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी व लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू सहित जिले के तमाम प्रखंडों, पंचायतों और नगर शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो द्वारा किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *