द जन सभा | डेस्क
जिला परिषद सदस्य हिना परवीन ने क्षेत्र में लगातार बढ़ती बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से जिप सदस्य ने क्षेत्रवासियों को आ रही विभिन्न दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही हिना परवीन ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर तारों की समस्या, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी गंभीर समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बिजली की लचर व्यवस्था के कारण आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुलाकात के दौरान जिला परिषद सदस्य ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर, नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से सभी तकनीकी खामियों को दूर करने और जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदलने का अनुरोध किया, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। महाप्रबंधक ने भी उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित कदम उठाने और बिजली आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
