Public Grievance Redressal Camp: 160 मामलों का जनशिकायत समाधान शिविर में मौके पर ही किया गया निष्पादन

अभी अभी जन सभा विशेष रांची
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

रांची जिले के विभिन्न थानों में बुधवार को जनशिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें मौके पर ही कानूनी सहायता पहुंचाना था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का थानावार शेड्यूल पहले से ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से साझा कर दिया गया था, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंच सकें।

इस दौरान खुद रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक लालपुर थाने में मौजूद रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सुखदेवनगर और कोतवाली थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो पुलिस अधीक्षक सुदूर क्षेत्र बुढ़मू थाने में उपस्थित थे। इसके अलावा, ट्रैफिक के अलावा अरगोड़ा थाने में पुलिस अधीक्षक ने कमान संभाली। जिले के अन्य सभी थाना और ओपी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर लोगों से सीधे मुलाकात की।

160 मामलों का तुरंत किया गया निष्पादन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत आज रांची जिले के थानों में फरियादियों की भारी भीड़ देखी गई। कुल मिलाकर करीब 380 मामले और आवेदन पुलिस के सामने आए। इनमें से 160 मामलों में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनका आज ही निपटारा कर दिया।

जनसुनवाई के दौरान कई गंभीर और संवेदनशील मामले भी आए। पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जमीन विवाद, चोरी और महिला उत्पीड़न जैसी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन गंभीर मामलों में बिना किसी देरी के तुरंत एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान कार्य शुरू कर दिया गया है। कांके, पिठौरिया, अरगोड़ा, धुर्वा, डोरंडा, सदर, सुखदेवनगर और ओरमांझी जैसे थानों में इस संबंध में नए मामले दर्ज किए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *