Ranchi crime News: सऊदी अरब के नोट दिखाकर ठगी करने वाला यूपी का युवक रांची में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अपराध जन सभा विशेष
Share Now

रांची में सऊदी अरब की करंसी दिखाकर लोगों से ठगी करने वाला कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से सऊदी अरब की करेंसी समेत ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान भी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के संबंध में लोअर बाजार पुलिस ने बताया कि पीड़ित जय कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने विदेशी मुद्रा का झांसा देकर पीड़ित से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में जाल बिछाकर मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ 28 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। , पुलिस ने आरोपी के पास से 10 पीस रियाल करेंसी नोट, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर JH05L-6727 बरामद की है। इस छापेमारी दल में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा, अरविन्द कुमार और थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *