CRIME NEWS/ RANCHI: पुलिस ने सुलझाई युवती की हत्या की गुत्थी, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

अपराध जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा | डेस्क

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार , यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और आपसी जलन से जुड़ा हुआ है।

किराए के मकान में मिला था शव

मामला 31 मई 2026 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि चुटिया के केतारी बगान स्थित एक किराए के मकान में रानी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी नाम की महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ है। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक संदेहास्पद मौत मानते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

जब मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो पता चला कि रानी कुमारी आत्महत्या नहीं की थी । रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर मार पीट के गंभीर चोट के निशान थे और गला दबाने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी।

छापेमारी टीम ने आरोपी को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी के निर्देश पर एक खास पुलिस टीम बनाई गई। इस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों, मोबाइल लोकेशन और गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जलन और शक के कारण कर दी हत्या

जांच में यह बात सामने आई है कि इस मर्डर के पीछे की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग में उपजी आपसी जलन थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर और उनकी टीम के कई सब-इंस्पेक्टर शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *