द जन सभा | डेस्क
रांची में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उससे निकाह करने के आरोप में हिंदपीढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान हिंदीपीढ़ी निजाम नगर निवासी शाहबाज़ खान के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके चंगुल से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबाज़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे; महिला व बाल अपराधों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
