Ranchi Crime News: रांची के चर्चित बिल्डर के सुरक्षाकर्मी को लगी गोली! अस्पताल में भर्ती

अपराध अभी अभी झारखंड
Share Now

द जन सभा | डेस्क

रांची के मशहूर पॉश इलाकों में सुमार अशोक नगर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस रईस इलाके में एक नामी बिल्डर के घर में चोर को पकड़ने की कोशिश के दौरान सुरक्षाकर्मी से अचानक मिसफायर हो गया। इस हादसे में बॉडीगार्ड खुद अपनी ही एके-47 राइफल की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची के सिटी पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार को यह जानकारी मिली कि चर्चित बिल्डर निशित केसरी के आवास पर बुधवार रात करीब दो बजे एक चोर के घुसने की सूचना थी। चोर की आहट पाकर घर में तैनात बॉडीगार्ड मुस्तैद हुआ और अपनी एके-47 राइफल लेकर जांच के लिए बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक, मुख्य गेट के पास पहुंचते ही अचानक राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई, जो सीधे बॉडीगार्ड को जा लगी। फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *