'कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन से भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ले रही जेएमएम'

PM Modi Live: ‘कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन से भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ले रही जेएमएम’

जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

पीएम झारखंड के जमशेदपुर आए जहां उन्होंने कई योजनाओं का शुभारंभ किया. छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. इस दौरान उन्होंने गोपाल मैदान में बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम कुर्सी के लिए चंपाई सोरेन को अपमानित किया. सीतो सोरेन उनके ही परिवार से थी लेकिन उन्हें भी अपमानित किया गया. इसका जवाब झारखंड का आदिवासी देगा. साथियों झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था लेकिन इन सपनों का आकार भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गई. देश की सबसे बेईमान और लूट की पार्टी कांग्रेस है. इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस का परिवार है भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती है जेएमएम उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं उसका नाम है कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन.

‘जेएमएम ने पांच साल में केवल झारखंड को लूटा है’

जेएमएम ने पांच साल में केवल झारखंड को लूटा है और चारों ओर जल, जंगल जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया है. जेएमएम नेताओं के नौकरो के अड्डे से सैकड़ों करोड़ बरामद होता है. टीवी में महीनों तक नोटों के पहाड़ दिखाए जाते थे जो आपकी कमाई का पैसा लूटकर अपना जेब भरा था. चुनाव में भ्रष्टाचार करने वाले धन को लूटने वाले झारखंड के खजाने को लूटने वालों के पाई पाई का हिसाब करना आपकी जिम्मेदारी है मुझे इसके लिए आपका साथ चाहिए.

‘जमीन बिकाऊ नहीं है’

खान-खनिज-बालू की लूट हो रही है सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा जा रहा. झारखंड के लोगों की जमीन को भी नहीं छोड़ा. यहां के लोग बता रहे थे अपनी जमीन बचाने के लिए बोर्ड लगाना पड़ता है कि जमीन बिकाऊ नहीं है. ये हालत जमशेदपुर तक है. भाजपा नेताओ पर झूठे केस लादे जा रहा है सत्ता जाने के डर से झूठ का पिटारा निकाल दिया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *