बाहरी नेताओं को मिली झारखंड की जिम्मेदारी, फिसड्डी साबित हो रहे यहां के भाजपाई!

बाहरी नेताओं को मिली झारखंड की जिम्मेदारी, फिसड्डी साबित हो रहे यहां के भाजपाई!

झारखंड राजनीति
Share Now

2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. झारखंड की सत्ता का गेटवे कही जाने वाली कोल्हान की 14 सीटों पर ठीली हुई पकड़ को मजबूत करने के लिए कोल्हान टाइगर को अपने पाला में कर लिया है. जहां की 14 सीटों में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं है कहा जाता है कि कोल्हान सीट पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली पार्टी या फिर गठबंधन ही सत्ता पर काबिज हो पाती है. तो बीजेपी झारखंड के तिकड़म बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत बाहरी कई नेताओं के सहारे कोल्हान समेत झारखंड विधानसभा का रण भेदने में जुट गई है.

योगी आदित्यनाथ भी आएंगे झारखंड

सत्ता पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीजेपी बाहरी कई नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी है जिसमें को भाजपा सह प्रभारी व असम सीएम हेमंत विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान है. पिछले कई दिनों से दोनों नेता लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं. चुनाव से पहले भाजपा झारखंड मे परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने वाली है विभिन्न विधानसभा में होने वाले संकल्प यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होने वाले है जिसमें नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहण चरण मांझी शामिल होंगे. इसके अलावा अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी भी शामिल हो सकते हैं. वहीं रविवार को पीएम मोदी ने झारखंड को छह वंदे भारत की सौगात दी तो कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया. इस दौरान पीएम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम जेएमएण, कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला.

भाजपा निकाल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा

परिवर्तन संकल्प यात्रा में कौन नेता कब शामिल होंगे इसकी औपचारिक घोषणा 16 सितंबर को होगी. कहा जा रहा है कि योगी पांच क्षेत्रों का दौरा करेंगे जिसमें गढ़वा, भवनाथपुर, गोड्डा, लोहरदगा के घाघरा आएंगे. 30 को रांची के हरमू में उनकी सभा भी हो सकती है. गिरिराज सिंह और स्मृति ईरानी 23 सितंबर को झारखंड आएंगे. तो नड्डा 28 को डालटनगंज में सभा करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *