झारखंड: बीते 11 सितंबर को बंधन बैंक के कर्मचारी को घर बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इस मामले में मोना देवी, आरती देवी, बासुदेव प्रसाद, रोहित कुमार, समेत अन्य के खिलाफ गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पीड़त राजीव कुमार का कहना है कि वह बंधन बैंक में गोल्ड लोन दिलाने का काम करता है. आरोपी मोना ने उससे जान पहचान बढ़ाई और सोना रखकर तीन लाख मांगे. पीड़ित ने उसे ब्याज पर तीन लाख दे दिए. कुछ माह तक उसने पैसे दिए. जब उसका तबादला कहीं और हो गया तो उसने पैसे देना बंद कर दिए. जब उसने पैसे देने का दबाव बनाया तो आरोपी 11 सितंबर को उसे घर बुलाई. जहां उसके साथ मारपीट की गई. किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा और ताने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद थाने में पहुंचकर महिला ने भी गोंदा छेड़खानी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले कीजांच में जुटी हुई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
