जमशेदपुर/रांची: जमशेदपुर परिसदन में मैनिफेस्टो कमिटी के द्वारा परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बन्धु तिर्की ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा मेनिफेसटो कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में 25 लोग सदस्य हैं। इस कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण हैं और मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य द्वारा लगातार बैठक कर रहे है राज्य के दूसरे जिलों में भी चौपाल लगाकर आमजनों की बातों को संकलित करते हुए हम ऐसा एक मेनिफेस्टो बनाने जा रहे हैं जो सच्चा रियलिस्टिक हो। चाहे फाइनेंस का मामला हो। यह जो घोषणा पत्र होगा, आम जनता का होगा। इसी क्रम में हम लोग पूर्वी सिंहभूम में आए हैं और यहां 12 से 13 संगठन के लोगों से मिलकर उनसे परामर्श लिया इसमें पश्चिमी सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स के लोग दलित संगठन के लोग आदिवासी संगठन के लोग मुस्लिम संगठन के लोग सिख समुदाय के लोग इंटक के लोग बार एसोसिएशन के लोग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इसरो छात्र संगठन सभी ने अपना सुझाव दिया।
इस बार का जो मेनिफेस्टो होगा यहां का जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, इंडस्ट्रीज, आदिवासी, मूलवासी, पलायन का जो परामर्श आया है। उसको संकलित करके और जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे हमारे नेता राहुल गांधी और हमारे प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी सभी के सामने यह ड्राफ्ट रखा जाएगा।
सारी चीज को देखते हुए एक अंतिम रूप देने का काम हमारे राष्ट्रीय नेता लोग करेंगे और और जो भी यहां के लोगों के हित के लिए जिस तरह से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पांच न्याय 25 गारंटी की बात की थी। हम लोग भी इस घोषणा पत्र को गारंटी के रूप में बनाने का काम करेंगे और घोषणा पत्र जो बनेगा। उसका हर 6 महीना में सोशल ऑडिट किया जाएगा। इस बात को प्रमुखता से हम अपने नेता के सामने रखेंगे। इस परामर्श कार्यक्रम में शहजाद अनवर, जलेश्वर महतो, सतीश पाल, मुनि, किशोर सहदेव, डॉ तौसीफ, जगदीश साहू, बद्री राम, रविंद्र झा, प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, संजय, परविंदर सिंह आदि उपस्थित थे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
