द जन सभा, डेस्क
स्थानीय ग्राहकों की सुविधा और हीरो बाइकों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुंदाग में स्वास्तिक मोटर्स के नए हीरो बाइक शोरूम व सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि हीरो मोटोकॉर्प झारखंड के एरिया सेल्स हेड कपिल राजपूत, ऋषिकांत वर्मा, हेमंत जैन और श्री स्वास्तिक हीरो के पार्टनर उमा शंकर शर्मा व रवि शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस गरिमामयी समारोह के दौरान हीरो मोटोकॉर्प के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुंदाग क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत के लिए प्रबंधन को बधाई दी।

इस शुभ अवसर पर शोरूम के पार्टनर उमा शंकर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुंदाग और इसके आसपास के क्षेत्रों में हीरो बाइकों की भारी मांग को देखते हुए इस नई शाखा को स्थापित किया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन और अत्याधुनिक सेल्स व सर्विसिंग सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी भी काम के लिए दूर न जाना पड़े। इस दौरान उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि श्री स्वास्तिक मोटर्स अपनी विश्वसनीयता और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के संकल्प को हमेशा की तरह आगे भी पूरी मजबूती से बरकरार रखेगा।
