स्व रामदास सोरेन को प्रदेश भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

अभी अभी झारखंड
Share Now

रांची: Ramdas Soren Death झारखंड भाजपा ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी।

श्री मरांडी ने कहा कि सहज सरल स्वभाव के धनी स्व रामदास सोरेन के निधन राज्य केलिए अपूरणीय क्षति है।

श्री मरांडी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र की राजनीति में स्व रामदास सोरेन ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

श्री मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि भगवान स्व रामदास सोरेन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। तथा परिजनों,उनके समर्थकों,को दुख की बेला में धैर्य और साहस प्रदान करें।

विधानसभा परिसर में स्व रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *