द जन सभा | डेस्क | रांची

कांके न्यू मार्केट चौक में श्री काली पूजा समिति की ओर से 47वें वर्ष मां काली की पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार देर रात वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। मुख्य पुरोहित घनश्याम पांडेय ने पूजा संपन्न कराई। मुख्य यजमान के रूप में आशीष सिंह, विवेक सिंह, अभिलाष पांडेय और आदित्य सिंह शामिल हुए। इससे पहले समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश और अतीश सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कांके थाना के इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, महावीर मंडल के मुख्य संयोजक गिरिजा शंकर पांडेय, समाजसेवी राजकुमार महतो, मंजीत सिंह और समिति के अध्यक्ष शुभम सिंह गोलू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सोमवार को सुबह पूजा और शाम में आरती हुई। दिनभर पंडाल में मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। समिति की ओर से मंगलवार को भी पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को विसर्जन जुलूस के साथ पूजा महोत्सव का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक राम, अंकित ठाकुर, शिवा महतो, नितेश कुमार, सौरव यादव, रोहित यादव, राहुल यादव, राहुल लोहरा, शौर्य राम सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
