Ranchi News: ICMAI रांची चैप्टर को देश भर के चैप्टरों मे स्क्रॉल ऑफ ऑनर’ का बेस्ट पुरस्कार

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा

रांची चैप्टर को विजिबिलिटी और ब्रांडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’ से नवाजा

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रांची चैप्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्यों, विजिबिलिटी और ब्रांडिंग के क्षेत्र में शानदार पहल के लिए रांची चैप्टर को पूरे भारत में ‘कैटेगरी सी’ के तहत सर्वश्रेष्ठ चैप्टर का प्रतिष्ठित स्क्रॉल ऑफ ऑनर (Scroll of Honour) प्रदान किया गया है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित मेफेयर टी रिसॉर्ट में आयोजित ‘नेशनल चैप्टर्स मीट 2026’ के भव्य समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश भर से आए शीर्ष सीएमए दिग्गजों की उपस्थिति में रांची चैप्टर को यह सर्वोच्च सम्मान सौंपा। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय गौरव की घोषणा के बाद से रांची के स्थानीय सदस्यों और पेशेवर जगत में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर रांची चैप्टर की अध्यक्षा सीएमए मीरा प्रसाद ने इस सफलता को पूरी टीम की अटूट निष्ठा और आपसी सामंजस्य का प्रतिफल बताया। उन्होंने चैप्टर की प्रबंध समिति के मुख्य स्तंभों उपाध्यक्ष सीएमए मिथिलेश कुमार प्रसाद, सचिव सीएमए नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सीएमए श्रीकांत और पूर्व अध्यक्ष सीएमए अरुणजय कुमार सिंह के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के अमूल्य योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। चैप्टर ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के क्षेत्रीय व केंद्रीय नेतृत्व, विशेषकर ईआईआरसी की अध्यक्षा सीएमए आरती गांगुली, कोषाध्यक्ष सीएमए विद्याधर प्रसाद और केंद्रीय परिषद सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *