पुराने पैटर्न में होगा मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, JAC ने बदला फैसला

पुराने पैटर्न में होगा मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, JAC ने बदला फैसला

झारखंड
Share Now

झारखंड में 2025 में होने वाले मैट्रिक और इंटर परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 50 अंक की सब्जेक्टिव परीक्षा, 30 अंक की ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 20 अंक इंटरनर एसेसमेंट या प्रैक्टिकट के लिए दिए जाएंगे. 2024 में इसी आधार पर परीक्षा का आयोजन किया गया था.

बता दें कि झारखंड एकेडमी काउंसलिंग बोर्ड ने 2025 में मैट्रिक और इंटर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने का फैसला लिया था. नए पैटर्न में में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 60 अंक सब्जेक्टिव, 20 अंक ऑब्जेक्टिव और 20 अंक आंतरिक मू्ल्यांकन या प्रायोगिक परीक्षा के लिए दिए जाने वाले थे लेकिन राज्य सरकार ने इसमें बदलाव करके 2024 के पैटर्न पर करने का फैसला लिया है.

मैट्रिक की परीक्षा में 3.50 लाख तो इंटरमीडिएट में 2.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, नौवीं की परीक्षा में करीब चार लाख और 11वीं की परीक्षा में तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद महीने के अंत तक जैक मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया जाएगा. जिसे परीक्षार्थी स्कूलों में ही हल करेंगे. मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए कम से कम तीन-तीन मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए जाएंगे.इसे परीक्षार्थी स्कूल में ही हल करेंगे. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी या 13 फरवरी 2025 से शुरू हो सकती हैं और मार्च तक चलेगी.शनिवार को जैक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *