जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर, 399 रुपये में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा

कारोबार झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

3,999 रुपये में सालभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, 24 नवंबर से शुरू होंगे नए प्लान; 15 और 25 रुपये के 5G ऐड-ऑन भी लॉन्च

रांची: नया साल आने से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर 2.0 ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने 399 रुपये का नया फ्लैगशिप रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा की सुविधा मिलेगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं।

कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए 3,999 रुपये का सालाना प्लान भी पेश किया है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की होगी। इसमें पूरे साल अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे।

जियो ने कम अवधि के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 15 और 25 रुपये के 5G ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। 15 रुपये के पैक में एक दिन और 25 रुपये के पैक में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा 50 रुपये का नाइट डेटा पैक भी लाया गया है। इसमें 28 दिनों तक प्रत्येक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह डेटा मुख्य प्लान की दैनिक डेटा लिमिट से अलग होगा।

डिजिटल सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

399 रुपये के प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन, जियोहॉटस्टार मोबाइल और हॉलीवुड, फैनकोड, जियोगेम्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी फ्री स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 3,999 रुपये के सालाना प्लान में कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्टार, फैनकोड और 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

399 और 3,999 रुपये के नए प्लान 24 नवंबर से मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर और अधिकृत रिटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे। 25 रुपये का 5G ऐड-ऑन भी 24 नवंबर से शुरू होगा, जबकि 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से उपलब्ध होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *