डूरंड कप 2026: जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा, रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक

खेल झारखंड रांची
Share Now

रांची: इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। मोरहाबादी मैदान स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित मैच के पहले हाफ में ही चार गोल दागकर जमशेदपुर ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया, जबकि दूसरे हाफ में भी टीम ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए एक और गोल कर बड़ी जीत दर्ज की।

दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जमशेदपुर एफसी की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, 82वें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने अपना तीसरा और टीम का पांचवां गोल कर हैट्रिक पूरी की तथा विरोधी टीम की वापसी की सभी उम्मीदों पर विराम लगा दिया।

जमशेदपुर एफसी की जीत के सबसे बड़े नायक रेनियर फर्नांडिस रहे, जिन्होंने चौथे, आठवें और 82वें मिनट में गोल कर शानदार हैट्रिक जमाई। उनके अलावा अमन सीके और देवेंद्र मुरगांवकर ने भी एक-एक गोल कर टीम की 5-0 की शानदार जीत में अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *