
द जन सभा, हजारीबाग संवाददाता, आशीष साव
विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों और बड़कागांव के व्यवसायियों को मोबाइल फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बीती 24 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला, कांड संख्या 62/26) दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से देवघर जिले के बुढ़िया थाना क्षेत्र के कलहाजोर ग्राम निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद मेराज, पिता मोहम्मद नौशाद, को धर दबोचा। इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों और कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
