झारखंड़ सरकार की पूरी कैबिनेट की पोल खुलना बाकी: दीपक प्रकाश

रांची राजनीति
Share Now

 

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दीपक प्रकाश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश मे भ्रष्टाचार को एकदम बर्दाश्त नही किया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वाले सलाखों के पीछे जरूर होंगे। झारखंड़ में भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जेल में है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस के सीएलपी नेता आलमगीर आलम को उनके सचिव के नौकर के आवास से 35 करोड़ रुपये मिलने के सिलसिले में पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है । दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने झारखंड़ में जब से हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लगातार इस सरकार के ऊपर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाती रही है जो अब धीरे- धीरे उजागर हो रही है।राज्य की जनता ने कांग्रेस और झामुमो को राज्य की सेवा करने के लिये सत्ता सौपी थी,लेकिन यह घमंडिया गठबंधन सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी रही।

आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के बाद राज्य के अन्य मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने की सबूत मिलना शुरू हो जाएगा।
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के अधिकारियों के आवास से जो पैसे मिल रहे है यह पैसा झारखंड़ राज्य की विकास के पैसे है। झारखंड़ के गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के लोगों के विकास के पैसे है। जिसे सरकार के संरक्षण में मंत्री और अधिकारी गबन कर बैठे हैं।

दीपक  प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने झारखंड़ में  जब से हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लगातार इस सरकार के ऊपर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाती रही है जो अब धीरे- धीरे उजागर हो रही है। राज्य की जनता ने कांग्रेस और झामुमो को राज्य की सेवा करने के लिये सत्ता सौपी थी,लेकिन यह घमंडिया गठबंधन सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के बाद राज्य के अन्य मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने की सबूत मिलना शुरू हो जाएगा। 
दीपक   प्रकाश ने कहा कि  राज्य के  अधिकारियों के आवास से जो पैसे मिल रहे है यह पैसा झारखंड़ राज्य की विकास के पैसे है।  झारखंड़ के गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के लोगों के विकास के पैसे है। जिसे सरकार के संरक्षण में मंत्री और अधिकारी गबन कर बैठे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *