ड्रामेबाज है…मिलना चाहिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड, घायल BJP सांसदों पर जया बच्चन का तंज

ड्रामेबाज है…मिलना चाहिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड, घायल BJP सांसदों पर जया बच्चन का तंज

जन सभा विशेष राजनीति
Share Now

संसद में भीम राव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस विवाद के बाद संसद में धक्का मुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो सासंद घायल हुए. धक्का देने का आरोप राहुल गांधी पर लगा. भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया. हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है लेकिन बीजेपी के जो दो नेता को इस धक्का-मुक्की में चोट लगी है फिलहाल अस्पताल में भर्ती है उनको लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने इसे नाटक बताते हुए कहा कि उन्हें अवार्ड मिलनी चाहिए.

ड्रामा कर रहे हैं बीजेपी नेता

संसद में मीडियाकर्मी से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि जो अस्पताल में भर्ती है वो लोग इतना अच्छा ड्रामा कर रहे हैं. उन्हें अवार्ड मिलनी चाहिए. प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत से अच्छी परफोर्मेंस मैंने जिंदगी में नहीं देखी. सारंगी जी, मुकेश राजपूत और नागालैंड से आने वाली सासंद को उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए. राजपूत जी आईसीयू में है सारंगी जी के सर पर पहले हल्की चोट लगी थी फिर बैंडेज लगाया गया अब तो पूरे सर पर पट्टी बांध दी गई. दोनों नेता आईसीयू से बीजेपी के लीडर से बात कर रहे हैं इससे अच्छी परफॉर्मेंस नहीं हो सकती है.

कुछ सेकेंड के भाषण से बढ़ा विवाद

दरअसल, शीतकालिन सत्र के आखिरी दिन सासंद में गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट से आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा अभी एक फैशन हो गया है आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर कहना, अगर इतना भगवान के नाम का जाप करते तो उन्हें स्वर्ग मिल जाता. उन्होंने आगे कहा कि हमें तो आनंद आता है आंबेडकर का नाम लेते हुए. आंबेडकर का नाम 100 बार लो लेकिन आंबेडकर के प्रति आपका भाव क्या है ये मैं बताता हूं. उन्होंने आगे भी आंबेडकर पर बोलना जारी रखा लेकिन ‘आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर कहना अगर इतना भगवान के नाम का जाप करते तो उन्हें स्वर्ग मिल जाता’ इस लाइन को लेकर विपक्षी दल ने संसद में हंगामा करना शुरू कर दिया. और इसे भीम राव आंबेडकर का अपमान बताते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए. जिसके बाद अमित शाह को इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी.

कांग्रेस ने आंबेडकर का किया अपमान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने सफाई देते हुए कहा कि जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब का अपमान किया है उनके सिद्धांतों को दरकिनार करने का काम किया है सत्ता में रहते हुए बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, जिन्होंने आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वे लोग आज बाबा साहेब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं. वहीं पीएम मोदी ने भी इस पर सफाई दी. सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी कर बताया कि उनकी पार्टी ने आंबेडकर के सम्मान में क्या-क्या काम किया है.

बीजेपी के दो नेता अस्पताल में भर्ती

जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी नेता भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लेकर संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान इंडिया के सांसदों का प्रदर्शन मार्च प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उसी ओर पहुंचा. दोनों दलों के नेताओं का आमना-सामना हुआ. दोनों तरफ से नारेबाजी के साथ धक्का-मुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो सांसदों को चोट लग गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग राय है.

‘राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों को दिया था धक्का’

मामले को लेकर बीजेपी नेताओं का कहना है कि वो आंबेडकर के अपमान करने वाली कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी इसी दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के दो सांसदों- प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत को जोर से धक्का देकर बुरी तरह घायल किया. उनके सिर से खून आ गया. वहीं नगालैंड से BJP सांसद फांगनोन कोन्याक ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ मेरे सामने आ गए, जबकि उनके लिए अलग रास्ता बनाया हुआ था उन्होंने ऊंची आवाज में दुर्व्यवहार किया. मैं असहज महसूस कर रही थी. वो मुझपर चिल्ला रहे थे.

‘बीजेपी नेताओं ने धक्के से जमीन पर गिड़े थे खड़गे’

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी को बचाने के लिए यह साजिश रची गई है. हम आंबेडकर प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे. संसद की सीढ़ियों पर BJP के सांसद खड़े थे.जो हमें अंदर जाने नहीं दे रहे थे.
मेरी आंखों के सामने खरगे जी को बीजेपी नेताओं ने धक्का दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए. इन्होंने आंबेडकर का अपमान किया है, उस पर अमित शाह माफी मांगें और इस्तीफा दें.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *