कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि, मान सम्मान से समझौता नही: केशव महतो

कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि, मान सम्मान से समझौता नही: केशव महतो

जन सभा विशेष झारखंड रांची
Share Now

रांची /नामकुम: रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में सांई बैंक्वेट हॉल, सामलौंग में हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एआईसीसी के रांची लोकसभा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप की उपस्थिति रही.

‘कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़ है‘

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है और आप सभी उसकी रीढ़ हैं. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी नई पहल करते हुए प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी एवं विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उनसे शपथ पत्र लेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि होते हैं इसलिए उनके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.सभा को संबोधित करते हुए रांची लोकसभा के पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय ने कहा कि बुथ स्तर के कार्यकर्ता ही चुनाव जीताते हैं. अतः सशक्त बुथ कमिटी का निर्माण सुनिश्चित करना होगा.

इस ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम को रवींद्र सिंह,अध्यक्ष, मार्केटिंग बोर्ड, संजय लाल पासवान, अध्यक्ष,आवास बोर्ड, अभिलाष साहू, अध्यक्ष,ओबीसी विभाग, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साहु,अजय नाथ शाहदेव,अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, सत्यनारायण सिंह, सुरेश बैठा, अमरेन्द्र सिंह,बेलेस तिर्की,सुंदरी तिर्की, सीता लकड़ा आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया.

कार्यक्रम में निरंजन पासवान,रीता चौधरी ,सुरेन राम, ऐनुल हक, चंदन बैठा ,डॉ इलियास मजीद, विक्टोरिया देवी, रीना सांगा ,मेरी तिर्की ,जफर इमाम ,अशफाक आलम,शाहिद अंसारी, अर्चना मिश्रा, राजीव रंजन,जगदीश चंद्र महतो, रमेश पांडे, तुलसी खरवार,अजय साहू, संजर खान, शिवटहल नायक ,सहावीर लोहारा, तुलसी खरवार, अजगुत महतो, संजय सेठ ,साबिर अंसारी, अमरनाथ मुंडा ,अजय साहू, राजकिशोर सिंह मुंडा,कार्तिक चंद्र महतो,पंचू तिर्की, कल्याण लिंडा, कृष्णा अहीर, गुहीराम महतो, मंजूर मोमिन अंसारी,अनीता देवी, मीनू सिंह, अनु बेक, शैलेंद्र महतो, मुकुंद यादव, कृष्ण मोहन महतो, देवेंद्र नाथ महतो, उपेंद्र गोंझू , विनोद सिंह, गौरी शंकर महतो, शैलेन्द्र सिंह,शाहिद अंसारी, विजय टोप्पो, एतवा उरांव,अनिल टोप्पो आदि उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ इलयास मजीद ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन राजू ने किया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *