झारखंड के पलामू में प्रेम-संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे का बाप ने कत्ल कर दिया.सतबरवा थानाक्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं दो आरोपी इस मामले में अब भी फरार चल रहे हैं. मृतक की पहचान सरेश साव के पुत्र सकेंद्र साव के रूप में हुआ है. पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का संबंध अपने से 14 वर्ष छोटी महिला के साथ था. जिसका विरोध मृतक करता था. जिससे नाराज होकर पिता ने प्रेमिका के साथ मिलकर बेटे को सोमवार की रात टांगी से काटकर दिया. इस संबंध में रविंदा देवी ने अपने पति की प्रेमिका बेबी देवी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया. बेबी देवी को गिरफ्तार कर जब पुलिस पूछताछ की तो मामला सामने आया. महिला ने बताया कि उसके मृतक के साथ उसके पिता का लंबे समय से विवाद चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की. आरोपी ने बताया उसने दो परिचितों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
