राज्य स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

झारखंड
Share Now

रांची: पर्यटन , कला-संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक झारखंड प्रशासनिक सेवा के संदीप कुमार , विशिष्ट अतिथि झारखंड के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा , संयुक्त निदेशक, साझा के राज किशोर खाखा, विभागीय खेल उपनिदेशक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर संदीप कुमार जिला खेल पदाधिकारी , पश्चिमी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा उपवन बाड़ा, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ मारकस हेमरोम , जिला खेल पदाधिकारी धनबाद उमेश लोहरा एवं जिला खेल पदाधिकारी, रांची के शिवेंद्र कुमार को प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुलेल, पारम्परिक तीरंदाजी, सिखौर, गेड़ी दौड़, फुटबॉल, हॉकी की प्रतियोगिता आयोजित की गई है।इस प्रतियोगिता को सफल संचालन में विभागीय प्रशिक्षक भरत कुमार शाह, गोपाल तिर्की, सुनील महली, अनमोल टोप्पो,काली चरण महतो, अंगद हंसराज,राजू साहू, हरीश कुमार, प्रेम पूर्ति, अख्तर हुसैन, बलराम,मोहन कुमार,जोलेन केरकेट्टा, संदीप उरांव, रेमंड मिंज, सुदीप कुजूर एवं कई गणमान्य प्रशिक्षक ने अहम भूमिका निभाई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *