चौथी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूरा परिसर महादेव के जयकारों से उठा गूंज

झारखंड
Share Now

सावन की चौथी सोमवारी के दिन राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है, भक्त भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बारी-बारी से अपनी इंतजार कर रहे हैं. साथ ही पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गूंज रहा है, यह दृश्य सभी भक्तों का मन मोह रहा हैं. दरअसल सावन माह के सोमवार को शिव भक्त स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भोर से ही पहाड़ी मंदिर के बाहर कतार में खड़े हो जाते हैं. वहीं मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी अरघा सिस्टम लागू किया गया है. दरअसल पहाड़ी मंदिर में झारखंड से ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्य से भी श्रद्धालु आते हैं. क्योंकि पहाड़ी मंदिर की कई ऐसी मान्यताएं हैं जहां भक्त अपने मन में मनोकामना लेकर आते है और महादेव उसे जल्द ही पूरा कर देते हैं. मंदिर में पूरे 12 महीने श्रद्धालुओं की आस्था देखी जाती है.

प्रशासन के साथ निजी वॉलिंटियर मंदिर में तैनात

वहीं सावन की सोमवारी के भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से भी विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं जिसमें भक्त आसानी से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सके. भक्त अरघा सिस्टम से ही जलार्पन कर रहे हैं. सावन की सोमवारी को देखते हुए मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है, प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर बैरिकेटिंग लगाई गई है. साथ ही जगह-जगह पर प्रशासन की टीम के साथ निजी वॉलिंटियर की नजरे भक्तों पर बनाई गई है ताकि भीड़ अनियंत्रित होने से पहले उसे तुरंत नियंत्रित कर लिया जाए.

मनोकामना जल्द होती है पूरी

वहीं पूजा कर रहें भक्तों का कहना है कि सोमवार को श्रद्धालुओं की भी खास कर ज्यादा होती है क्योंकि झारखंड के अलावा दूसरे राज्य से भी यहां पर श्रद्धालु आते हैं लेकिन मंदिर प्रबंधन के कारण सभी अच्छे से पूजा कर रहे हैं.कुछ भक्तों का कहना है कि मंदिर की कई मान्यताएं हैं कहा जाता है कि जो भी मन में मनोकामना होती है, उसे महादेव जल्द पूरा कर देते हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *