भक्ति और भव्यता के साथ रंग रंगीलो श्री श्याम अमृत महोत्सव का समापन

झारखंड धर्म अध्यात्म रांची
Share Now



बड़ी द्वादशी पर श्याम भंडारा में 8000 भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

रांची:  फाल्गुन की बड़ी द्वादशी पर आज हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन विनय के लिए बाबा का दरबार लगातार खुल रहा। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के अंतिम दिन हजारों भक्तों ने श्याम प्रभु की आराधना की। खाटू नरेश का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को नवीन बागा धारण कराया गया। संपूर्ण सवामनी भोग महाभोग मेवा सवामनी अखंड ज्योति संगीतमय भजन अखंड प्रसाद वितरण के दौरान रात 11:00 बजे तक भक्तों की कतारबद्ध भीड़ लगी रही।


श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि कल पूरी रात भजन संकीर्तन हुए। आज प्रातः 5:00  बजे बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। 5:30 बजे मंगला आरती और 10:00 बजे द्वादशी की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। रमेश धरणीधरका परिवार ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की। रमेश सिंह परिवार ने 104 वें  श्री श्याम भंडारा का भोग निवेदित किया।


मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने बताया कि महोत्सव पर  विशेष भंडारा किया गया, जिसमें 8000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही जीमणवार भोज में 500 लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। रमेश सिंह परिवार के सौजन्य से आयोजित भंडारे में खीर चूरमा दिलखुशार चंद्रकला काजू बर्फी खोवा बर्फी भुजिया पुरी चना दाल की सब्जी का भोग वितरण किया गया।। पूजन अनुष्ठान सुरेश सरावगी एवं अनिल नारनोली तथा श्रृंगार सेवा श्याम सुंदर शर्मा रत्नाकर शर्मा एवं अनूप दाधीच ने की।


महोत्सव संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया की 17 मार्च से शुरू हुआ 5 दिवसीय श्याम महोत्सव का आज समापन हुआ। इस दौरान बाबा के दरबार में कई कार्यक्रम भजन संकीर्तन हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ निशान यात्रा एकादशी आयोजन आदि किए गए। प्रतिदिन हजारों भक्तों ने श्याम प्रभु के दर्शन किए। समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिला।

भंडारा वितरण में अजय मारू, राजीव रंजन मित्तल, सुशील लाखोटिया, रतन शर्मा, राहुल मारू, अमित सरावगी, पंकज गाड़ोदिया, आदित्य लोहिया, रोशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, विशाल पोद्दार, संजय सराफ, रौनक पोद्दार, अभिषेक सरावगी, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान, प्रकाश सरावगी, निखिल नारनोली, किशन शर्मा, सर्वेश अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *